चंदौली, अप्रैल 26 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में शनिवार की सुबह शहाबगंज के पहाड़ी क्षेत्र में आसमान में धुंध, धूल और धुएं की मोटी परत साफ दिखाई दी। जिससे सूरज की रोशनी ढक गई। कुछ देर तक तो इलाके में इसी तरह अंधेरा जैसी स्थिति रही। बाद में आसमान साफ होने पर तेज धूप निकली। विशेषज्ञों के अनुसार वातावरण में मौजूद सूक्ष्मकण सूरज की रोशनी को बिखेर देते हैं। जिससे दिन में भी धुंधलापन बना रहता है।वायु प्रदूषण के प्रमुख कारणों में तेजी से बढ़ती औद्योगिक गतिविधियां, वाहनों से निकलने वाला धुआं और कृषि अवशेषों का जलाना शामिल है। खासकर फसलों की कटाई के बाद खेतों में पराली जलाने की परंपरा से बड़ी मात्रा में धुआं और हानिकारक कण हवा में मिल जाते हैं। ये कण वातावरण में लंबे समय तक टिके रहते हैं और धीरे-धीरे एक मोटी परत का रूप ले लेते हैं।सुबह के ...