चंदौली, अप्रैल 22 -- चंदौली, संवाददाता। तपिश और भीषण गर्मी को देखते हुए जिले के सुदूर गांवों में पेयजल आपूर्ति की समस्या एवं समाधान के लिए बुधवार को डीएम चंद्रमोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट कक्ष में बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने डीपीआरओ और बीडीओ नौगढ़ को सख्त निर्देश दिया कि नौगढ़ विकास खंड में पेयजल की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। नौगढ़ के सभी ग्रामों का स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों से बातचीत करने के साथ ही जनसंख्या के अनुसार पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था की जाए।उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में जल स्तर कम होने के कारण हैंडपंप पानी छोड़ देते हैं। यह भी पढ़ें- पेयजल संकट से निपटने को मेयर ने कसी कमर इससे इंसानों को समस्या का सामना करना पड़ता है। पहाड़ी क्षेत्र के जिन ग्रामों में जल स्तर कम होने से समस्याएं आती हैं।...