देहरादून, अगस्त 2 -- ऋषिकेश। पहाड़ी इलाकों में बारिश की वजह से ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। गंगा की जलधारा से घाट पूरी तरह से लबालब हैं। स्नान के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं को जल पुलिस और एसडीआरएफ के जवान गंगा के बढ़ते पानी को लेकर चेतावनी जारी कर रहे हैं। फिलहाल गंगा चेतावनी रेखा से आधा मीटर नीचे जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...