हल्द्वानी, सितम्बर 5 -- हल्द्वानी,संवाददाता। रानीबाग स्थित चित्रेश्वरधाम में कथित अतिक्रमण को लेकर पहाड़ी समाज ने आंदोलन की चेतावनी दी है। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि चित्रेश्वरधाम परिसर से कथित अतिक्रमण को जल्द नहीं हटाया गया तो राज्यभर में देवस्थानम अतिक्रमण हटाओ आंदोलन शुरू किया जाएगा। शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पहाड़ी आर्मी के प्रतिनिधियों ने रानीबाग स्थित शनि मंदिर के निर्माण को लेकर दस्तावेज और अन्य प्रमाण प्रस्तुत किए। उन्होंने आरोप लगाया कि चित्रेश्वरधाम परिसर में पौराणिक चित्रेश्वर महादेव मंदिर की भूमि पर अवैध रूप से शनि मंदिर का निर्माण किया गया है। वक्ताओं ने इसे तत्काल ध्वस्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वर्ष 2025 में प्रशासन और प्राधिकरण से शिकायत की गई थी। पहाड़ी आर्मी के अध्यक्ष हरीश रावत ने क...