गोड्डा, मई 9 -- सुन्दरपहाड़ी(एक संवाददाता)। सुन्दरपहाड़ी प्रखंड के ग्राम लांगोडीह(चन्दना) के पहाड़िया महिला माड़ी पहाड़ीन उम्र 27 पति देवदास पहाड़िया को गुरुवार के करीब 7 बजे संध्या कोबरा सांप ने दाहिना पैर में काट लिया था। परिजनों ने बताया कि देर संध्या घर से बाहर पसारे गए कपड़ा को उतार कर घर लाने के क्रम में सर्प ने डंस लिया उक्त महिला को अंधकार रहने के कारण सांप को नहीं देख पाई तो महिला चिल्लाई तो घर वाले दौड़े गए तो लाईट जलाकर देखा कि सांप भाग रहा था। परिजनों ने सर्प को मिट्टी के घड़ा में भर कर रखा।

चिकित्सकीय उपचार कुछ देर बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन देर संध्या सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुन्दरपहाड़ी लाया। जहां चिकित्सक पदाधिकारी डा0 मनोज हांसदा ने त्वरित इलाज कर एंटी भेनम की सुई दिया।धीरे धीरे जहर का असर कम होने लगा और...