गोड्डा, अप्रैल 10 -- पोड़ैयाहाट, एक संवाददाता । देवडांढ थाना क्षेत्र के सियरकटिया पहाड़िया टोला में पहाड़िया महिला की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोना पहाड़िया तकरीबन एक बजे नहाने के लिए चेक डैम गई थी।कपड़ा खींचकर नहाने की तैयारी कर रही थी। इसी बीच असमान से पानी गिरना शुरू हुआ।गिरता पानी को देखकर दो वर्षीय बच्ची को उठाने के लिए दौड़ी।इस बीच महिला का पैर फिसल गया।और वह गहरे पानी में गिरकर चली गई।जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। उसी होकर हाट जाने का रास्ता होने के कारण मृतक महिला का ससुर जा रहा था बच्ची को रोते देख चेक डैम के पास गया और देखा पतोहु का शव पानी तैर रहा है बच्ची को लेकर गांव आया और घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परि...