गया, अप्रैल 12 -- धनबाद रेल मंडल के गया-कोडरमा रेलखंड स्थित पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर लंबे इंतजार के बाद वेटिंग हॉल बनकर तैयार हो गया है। इसके शुरू होने से यात्रियों को ट्रेन के इंतजार के दौरान बैठने और आराम करने की बेहतर सुविधा मिलने लगी है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक और दो पर बने वेटिंग हॉल में पर्याप्त कुर्सियों की व्यवस्था की गई है, जिससे बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों को काफी सहूलियत हो रही है। इसके साथ ही शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जो पहले यात्रियों के लिए बड़ी समस्या थी। खासकर महिला यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी, लेकिन अब स्थिति में सुधार आया है।बताया जाता है कि वेटिंग हॉल के मरम्मत का कार्य पिछले तीन साल से लंबित था। कई बार मांग उठने के बावजूद काम पूरा नहीं हो पा रहा था। अब निर्माण कार्य पूरा होने से यात्रियो...