पहाड़पुर स्टेशन पर जनशताब्दी एक्सप्रेस से यात्री का मोबाइल छीनकर भागने के दौरान रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी
गया, जून 2 -- पहाड़पुर स्टेशन पर रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस से महिला यात्री का मोबाइल छीनकर भाग रहे एक युवक को आरपीएफ ने मोबाइल सहित रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। घटना सोमवार शाम प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर हुई। ट्रेन खुलने के दौरान आरोपी खिड़की के पास बैठी महिला यात्री का मोबाइल छीनकर भागने लगा, तभी कैंपिंग ड्यूटी में तैनात आरपीएफ जवानों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से करीब 25 हजार रुपये मूल्य का टेक्नो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल बरामद हुआ। आरोपी की पहचान टनकुप्पा थाना क्षेत्र के बेलदार बीघा निवासी अजीत कुमार के रूप में हुई है। पीड़ित सीमा कुमारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को कानूनी कार्रवाई के बाद जीआरपी गया को सौंप दिया गया। यह भी पढ़ें- पहाड़पुर स्टेशन पर जनशताब्दी एक्सप्रेस से यात्री का मोबाइल छीनकर भागने के दौरान रंगे हाथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.