गया, अप्रैल 7 -- गया-कोडरमा रेलखंड पर अमृत स्टेशन योजना में शामिल पहाड़पुर स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर एक करीब एक साल से जाम है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेल सूत्रों के अनुसार, प्लेटफॉर्म एक पर लंबे समय से पुराने गरीब रथ एक्सप्रेस का एमटी रेक (खाली रेक) को खड़ा कर दिया गया है। इसके कारण इस प्लेटफॉर्म से ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बंद हो गया है। इस रेक के पहले एक नंबर प्लेटफॉर्म पर नई एलएचवी कोच (लालपरी) का रेक कई महीनों तक खड़ा करके रखा गया था। इस एलएचवी कोच को हटाने के तुरंत बाद गरीब रथ ट्रेन का ग्रीन एसी कोच के रैक को खड़ा कर दिया गया है।पहाड़पुर स्टेशन पर चार प्लेटफॉर्म हैं। लेकिन, प्लेटफॉर्म नंबर एक के बाधित रहने से रेल संचालन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। यात्रियों का कहना है कि जब एक प्लेटफॉर्म लंबे समय तक उ...