पहाड़पुर से चोरी की दो बाइक बरामद
मोतिहारी, मार्च 11 -- मधुबन। मधुबन पुलिस ने जिले के पहाड़पुर थाना की पुलिस के सहयोग से इब्राहिमपुर ग्राम के नंदू चौरसिया के घर से चोरी की दो स्प्लेंडर पल्स बाइक बरामद की है। इस दौरान बाइक चोर गिरोह का सदस्य भागने में सफल रहा। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि बरामद चोरी की बाइक का सत्यापन किया जा रहा है। बताया कि दोनों बाइक का चेसिस नंबर मिटाकर बिना चोरी गयी बाइक का चेसिस नंबर अंकित कर दिया गया है। चार दिन पूर्व मधुबन पुलिस द्वारा गिरफ्तार बाइक चोर गिरोह की निशानदेही पर की गयी कार्रवाई में चोरी की दोनों बाइक बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक जांच में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के एक बड़े रैकेट का खुलासा होने की संभावना है। इस कार्य में हीरो बाइक कंपनी का कर्मी भी शामिल है। साथ ही पुलिस ने एक स्मार्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.