गया, मई 22 -- फतेहपुर-जम्हेता सड़क पर पहाड़पुर रेल फाटक के समीप गुरुवार की देर रात पुलिस ने तस्करी के लिए ले जाए जा रहे मवेशियों से लदा एक पिकअप वाहन जब्त किया। वाहन पर नौ मवेशी लदे हुए थे, जिन्हें कथित रूप से अवैध तरीके से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा था। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि देर रात गश्ती के दौरान पुलिस को संदिग्ध वाहन की सूचना मिली। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पहाड़पुर रेल फाटक के पास वाहन को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान पिकअप पर नौ मवेशी लदे पाए गए। पुलिस ने तत्काल वाहन को जब्त कर लिया। हालांकि पुलिस कार्रवाई के दौरान चालक और तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।उन्होंने बताया कि जब्त सभी मवेशियों को सुरक्षित रूप से बोधगया स्थित गौशाला भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वाहन के कागजात...