मोतिहारी, फरवरी 26 -- पहाड़पुर। पहाड़पुर पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के तहत शराब की होम डिलीवरी कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई किया है। इस दौरान पुलिस ने 343 पीस टेट्रा पैक विदेशी शराब (61.740 लीटर) व 28 लीटर चुलाई देशी शराब बरामद किया है। वहीं एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब तस्कर पश्चिमी सिसवा पंचायत के नया गांव निवासी अर्जुन मुखिया बताया जाता है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब धंधेबाजों के ठिकानों से तीन बाइक बरामद किया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि बरामद बाइक में एक चोरी की बाइक है। अन्य बाइक के चोरी का होने की जांच की जा रही है। बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष श्री कुमार, एसआई संतोष कुमार जायसवाल सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

हिंदी हिन्द...