पहाड़पुर में नए थानाध्यक्ष ने संभाला पदभार
मोतिहारी, सितम्बर 7 -- पहाड़पुर, निज संवाददाता। पहाड़पुर थाना के नवपदस्थापित थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने सोमवार को थाना पहुंचकर विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।अपराधियों और शराब माफियाओं एवं संलिप्त लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यातायात व्यवस्था सहित आम लोगों से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान व क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तत्परता से काम करेगी। हालांकि नए थानाध्यक्ष के सामने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और शराब कारोबार पर प्रभावी नकेल कसना बड़ी चुनौती मानी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.