मोतिहारी, दिसम्बर 11 -- पहाड़पुर। पहाड़पुर पुलिस ने विभिन्न गांवों में छापेमारी कर दो शराब तस्करों,दो नशेबाजों व एक कुर्की के वारंटी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने शराब तस्करों के पास से 18 पीस टेट्रा पैक विदेशी शराब व 36 लीटर चुलाई देशी शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्करों में टिकुलिया गांव निवासी चेखुरी यादव को उसके घर से 18 पीस टेट्रा पैक विदेशी शराब के साथ व सिसवा नुनियावा टोला गांव निवासी नथु महतो को उसके बथान से 36 लीटर चुलाई देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जबकि शराब के नशे में गोविंदगंज थाना अंतर्गत मँगुराहा गांव निवासी प्रशांत मिश्र उर्फ अंशू को व पहाड़पुर के गंगा पिपरा गांव निवासी रहमतुल्लाह मियां को गिरफ्तार किया गया है। उत्तरी नोनेया के परहा टोला गांव निव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.