मोतिहारी, सितम्बर 6 -- पहाड़पुर। कोटवा पंचायत के वार्ड नंबर एक पहाड़पुर गिरी टोला गांव में शनिवार दोपहर को बिजली करंट लगने से एक युवती की मौत हो गई। मृतका उक्त गांव निवासी राजेश्वर गिरी की पुत्री सुमन कुमारी(20) थी। मृतका के पिता ने बताया की शनिवार दोपहर स्टेंड पंखा का तार बिजली के बोर्ड में जोड़ने गई। जैसे ही बोर्ड में तार लगाने का प्रयास की तभी उसे बिजली का करंट लगा। नंगे पैर होने के कारण वह बिजली में सटी रह गई। जिससे उसकी मौत हो गई। जब बगल की एक औरत किसी काम से घर में गई तो देखा की सुमन नीचे गिरी पड़ी है। जिसके बाद उसे सीएचसी पहाड़पुर लाया गया, जंहा चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, मृतका की मां विदान्ति देवी ने रोते रोते बताया की सुमन की इसी वर्ष शादी होने वाली थी। रोते रोते उसका बुरा हाल था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...