मोतिहारी, फरवरी 24 -- पहाड़पुर, निसं। थानाक्षेत्र के पश्चिमी सिसवा पंचायत के वार्ड नंबर दस नया गांव भुतहा निवासी स्व.रुदल मुखिया के पुत्र रमेश मुखिया (35)की पश्चिमी चंपारण जिले के नौतन थाने के मंगलपुर खुटहां गांव में रविवार की रात मौत हो गयी। वह खाना कर सोने के बाद सुबह में नहीं जगा। परिजन उसे संदिग्ध मौत मान रहे हैं। शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को रमेश की संदिग्ध मौत की सूचना पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम करा उसके परिजनों को सौंप दिया । परिजनों ने बताया कि वह अपने फूफा के श्राद्धकार्य में गया था। मृतक रमेश अपने गांव में ट्रैक्टर चालक चलाने का काम करता था। सोमवार की देर शाम को मृतक का शव उसके पैतृक गांव लाया गया। मृतक की पत्नी पुनीता देवी,पुत्री कुसुम कुमारी,काजल कुमारी,पुत्र अमन म...