मोतिहारी, जून 15 -- पहाड़पुर, निज संवाददाता। पहाड़पुर का एक मजदूर राजस्थान के वारा जिला के शाहाबाद थाना अंतर्गत मझारी में स्थित कारयां केमिकल प्लांट में विगत शनिवार को काम करते हुए करीब साठ फीट की ऊंचाई से गिर गंभीर रूप से जख्मी हो गया और इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को शव मृतक के घर पहुंचते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृतक मजदूर मनकररिया पंचायत के वार्ड नंबर दो लौकाहा गांव निवासी सरल यादव का पुत्र राकेश यादव (36)बताया जाता है। वह उक्त केमिकल प्लांट में करीब दो वर्षों से रिगर का काम कर अपने परिवार का भरण - पोषण करता था। शव को देख मृतक के पिता,पत्नी प्रतिमा देवी,पुत्री अंशु कुमारी,बड़ा भाई भोला यादव व छोटा भाई राजीव यादव सहित सभी परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। वह अपने तीन भाइयों में मंझला था। उसे एक पुत्री है। पति का शव देख पत्नी ...