मोतिहारी, जून 28 -- पहाड़पुर। पहाड़पुर अंचल क्षेत्र के दक्षिणी नोनेया पंचायत के महतो टोला गांव में करीब 26 वर्षों से चल रहे भूमि विवाद में शनिवार को व्यवहार न्यायालय, अरेराज के आदेश के आलोक में न्यायालय द्वारा नियुक्त अधिकारियों की मौजूदगी में अंचलाधिकारी पुष्कल कुमार ने प्रशासनिक सहयोग से डिक्रीधारी भूस्वामी विनोद प्रसाद को पांच कट्ठा भूमि पर दखल-कब्जा दिलाया। दखल-कब्जा की प्रक्रिया के दौरान थानाध्यक्ष अजय कुमार, व्यवहार न्यायालय अरेराज के नाजिर अमित कुमार, भाग्य नारायण प्रसाद, राजेश राम, एसआई अमित कुमार रंजन, जिला पुलिस केंद्र के हरेंद्र कुमार सिंह सहित सशस्त्र पुलिस बल मौजूद रहे। प्रशासन ने डुगडुगी बजाकर न्यायालय के आदेश का पालन कराया। यह भी पढ़ें- पहाड़पुर:कोर्ट के आदेश पर मिला दखल-कब्जा अंचलाधिकारी पुष्कल कुमार ने बताया कि डिक्रीधारी...