चक्रधरपुर, जुलाई 28 -- मनोहरपुर। आनंदपुर प्रखंड के गोईलकेरा सीएचसी क्षेत्र अंतर्गत पहाड़डीहा गांव में अज्ञात बीमारी के प्रकोप से दो मासूम बच्चियों की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। प्रारंभिक आशंका मलेरिया की जताई जा रही है, हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जानकारी के अनुसार, सुदीन मुर्मू की 7 वर्षीय पुत्री दीपिका मुर्मू और अर्नन्स किस्कू की 12 वर्षीय पुत्री लता किस्कू की लगातार बुखार से पीड़ित रहने के बाद मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मनोहरपुर और गोईलकेरा सीएचसी की संयुक्त स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची और विशेष हेल्थ कैंप लगाकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच शुरू की। टीम मलेरिया व अन्य मौसमी बीमारियों की जांच के लिए ब्लड सैंपल ले रही है तथा संदिग्ध मरीजों को दवाइयां उपलब्ध करा रही है। गंभीर मरीजों को अस्प...