नई दिल्ली, जनवरी 9 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य तेजी से शुरु हो चुका है। इसका कार्य पहाड़गंज दिशा से शुरु किया गया है, लेकिन प्लेटफॉर्म संख्या एक के पास बनी बिल्डिंग तोड़ने में कुछ बाधाएं आ रही हैं। सबसे बड़ी बाधा इसमें चल रहे दफ्तर है जिन्हें स्थानांतरित किए जाने की आवश्यकता है। इसे ध्यान में रखते हुए अजमेरी गेट की तरफ बनी रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग में तीसरी मंजिल का अस्थायी निर्माण किया जा रहा है। इन दफ्तरों को जल्द ही वहां स्थानांतरित किया जाएगा ताकि पुरानी इमारत को तोड़कर वहां नई इमारत खड़ी की जा सके। जानकारी के अनुसार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास आरएलडीए (रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण) द्वारा किया जा रहा है। इसका कार्य पहाड़गंज की तरफ से शुरु हो चुका है जहां पार्किंग खत्म कर निर्माण ...