नई दिल्ली, जनवरी 29 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के पहाड़गंज इलाके में अराकशन रोड स्थित होटल पल्लवी पैलेस में गुरुवार तड़के भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर आठ लोग फंस गए, जिन्हें पुलिस और दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला। इस हादसे में तीन लोग झुलस गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ी जनहानि टल गई। फायर कंट्रोल रूम को सुबह 3:06 बजे होटल में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही नबी करीम थाना पुलिस, पीसीआर, फायर विभाग, बीएसईएस और एंबुलेंस की टीमें मौके पर रवाना कर दी गईं। दमकल विभाग ने आग बुझाने के लिए आठ दमकल वाहनों को तैनात किया। पुलिस ने आसपास के इलाकों को सुरक्षित कर यातायात नियंत्रित किया, ताकि बचाव कार्य में कोई बाधा न आए। धुएं के कारण लोग कमरों से बाहर नहीं ...