बेगुसराय, जून 3 -- नावकोठी, निज संवाददाता। बौधू सिंह प्लस टू विद्यालय पहसारा वभनगामा के परिसर में बुधवार को टी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी मनीष कुमार, पूर्व मुखिया शैलेंद्र सिंह,सेवानिवृत्त शिक्षक जनार्दन प्रसाद सिंह,जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार, शिक्षक नेता अनिल कुमार झा,श्याम कुमार आदि ने सामूहिक रुप से फीता काटकर किया। टूर्नामेंट का आयोजन मां भगवती क्रिकेट क्लब वभनगामा के द्वारा किया गया है। आगत अतिथियों एवं पत्रकारों को अंग वस्त्र एवं माला से सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- पहसारा वभनगामा में टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटनखेल की शुरुआत मुख्य अतिथि मनीष कुमार ने बैटिंग, पूर्व मुखिया शैलेंद्र सिंह ने बॉलिंग कर खेल का आगाज किया। राष्ट्रगान के साथ मैच की शुरुआत हुई। आयोजकों के अनुसार छह दिनों तक चलने वाले इस क्रि...