बेगुसराय, मार्च 15 -- नावकोठी। प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड पहसारा पश्चिम एवं कावेरी आई केयर के संयुक्त सहयोग से रविवार को नेत्र कुंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पंचायत समिति क्षेत्र संख्या-2 की सदस्य अनीता झा तथा पैक्स के निवर्तमान अध्यक्ष रणवीर कुमार सिंह थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि लोगों को आंखों के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। समय-समय पर नेत्र जांच कराने से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पैक्स के नवाचार कार्यक्रम के तहत "सर्वे इन्द्रियं नेत्रं प्रधानम" के मूल मंत्र के साथ आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। कैंप में करीब 80 लोगों की आंखों की जांच की गई। डॉ. अंकुर कुमार के सौजन्य से 48 लोगों को मुफ्त चश्मा तथा आई ...