बहराइच, मार्च 23 -- बहराइच,संवाददाता। जिले में टीबी मुक्त पंचायतों का प्रयास सफल हो रहा है। इस सत्र में 59 और ग्राम पंचायतें पूरी तरह से इस गंभीर बीमारी से निजात पा गई हैं। इनमें 13 ऐसे पंचायतें भी सामने आईं,जहां संदिग्ध लोगों की हुई स्क्रीनिंग में सभी स्वस्थ पाए गए हैं। पंचायतों को टीबी मुक्त करने में प्रयास करने वाले ग्राम प्रधानों को मंगलवार विश्व टीबी दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। इनको महात्मा गांधी की कांस्य व सिल्वर प्रतिमा प्रदान कर दूसरों को प्ररित किया जाएगा। बहराइच टीबी के संक्रमण के लिहाज से संवेदनशील जिलों में शामिल है। घाघरा व सरयू के कछार में टीबी का संक्रमण चुनौती रहा,लेकिन ग्रामीण स्तर पर बेहतर जांच व स्क्रीनिंग की सुविधा ने चपेट में आ रहे मरीजों का समय से इलाज मिलने से राहत भी मिल रही है। जिला क्षय विभाग की रिपोर्ट पर नजर ...