पहल एक प्रयास संस्था का 13वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न
मेरठ, जून 8 -- स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत संस्था पहल एक प्रयास का 13वां वार्षिकोत्सव रविवार को सराय काजी चौराहा स्थित एसजीएस बैंक्वेट हॉल में मनाया। संस्था के संस्थापक डॉ. विश्वजीत बेम्बी ने अतिथियों का स्वागत किया। कहा कि पिछले 13 वर्षों से संस्था निरंतर समाज में स्वच्छता के प्रति अलख जगा रही है। समारोह में विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय पदक से सम्मानित सरबजीत कपूर और डा.बृजेश त्यागी का सम्मान किया गया। कप्तान किरण चौधरी और संग्राम सिंह ने सामाजिक सुधार में संस्था की भूमिका की सराहना की। मौके पर बसंत चौहान, राजीव अग्रवाल, अरुण शर्मा, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, पंकज पहल, अर्पित भरद्वाज, उमेश राघव, कैप्टन शिवेंद्र बेम्बी, राजीव अग्रवाल, नीरज अरोड़ा, भानु सिंह, नितपाल और असीम कायस्थ मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पहल एक प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.