बिहारशरीफ, मार्च 30 -- पहल : सरथा स्कूल में बच्चों का अब होगा अल्फाबेटिकल नामांकन अभिभावकों ने कहा, नंबर के आधार पर रौल नंबर होने से कमजोर बच्चों में हो सकती है हीन भावना शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी में अभिभावकों ने रखे सुझाव, दी गयी बच्चों की प्रगति रिपोर्ट प्रवेश से प्रगति तक, विद्यालय और शिक्षक साथ-साथ थीम पर हुई गोष्ठी पहली से आठवीं कक्षा के 3.25 लाख छात्रों का दिया गया परीक्षा परिणाम फोटो : स्कूल केके 02 : हरनौत प्रखंड के सरथा संकुल संसाधन केंद्र पर सोमवार को पीटीएम में शामिल छात्र व अभिभावक। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिले के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में सोमवार को पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों की प्रगति रिपोर्ट जारी की गयी। स्कूलों में आयोजित अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी (पीटीएम) में परीक्षा परिणाम के आधार पर बच्चों की प्रगति को अभिभावको...