चित्रकूट, जनवरी 31 -- चित्रकूट। संवाददाता निजी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने की होड़ के बीच डीएम पुलकित गर्ग ने अपनी बेटी सिया का दाखिला आंगनबाड़ी केन्द्र में कराकर लोगों के सामने एक मिसाल पेश की। उनका यह प्रेरणादायक कदम समाज को नई दिशा देगा। उन्होंने अपनी बेटी सिया का दाखिला आंगनबाड़ी केंद्र में कराकर यह साबित कर दिया कि सरकारी संस्थान किसी भी मायने में कम नहीं हैं। डीएम पुलकित गर्ग अपनी तीन वर्षीय बेटी सिया और पत्नी को लेकर मुख्यालय कर्वी स्थित धनुष चौराहे के पास कंपोजिट विद्यालय के आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंचे। उन्होंने बेटी सिया का आंगनबाड़ी केन्द्र में दाखिला कराया। शनिवार को सिया अन्य बच्चों के साथ काफी खुश नजर आई। वह बच्चों के साथ खेलती भी रही। केन्द्र में भी उसका अच्छी तरह से ध्यान रखा गया। डीएम पुलकित गर्ग ने कहा कि परिषदीय स्कूलों और आंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.