बिहारशरीफ, अगस्त 1 -- पहल : कल से भू-निबंधन पेपरलेस, कम्प्यूटर की तैयार करेगा डीड बिहारशरीफ व हिलसा समेत सूबे के 40 कार्यालयों में पेपरलेस जमीन निबंधन की प्रक्रिया अंतिम चरम में निबंधन के वक्त दें सही मोबाइल नंबर, उसी पर जाएगा एसएमएस फोटो: रजिस्ट्री ऑफिस : जिला अवर निबंधन कार्यालय। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। जमीन की खरीद-बिक्री को आसान और फर्जीवाड़े पर नकेल कसने के लिए सरकार नित्य नया प्रयोग कर रहा है। इसी क्रम में 3 अगस्त से जमीन निबंधन पेपरलेस करने की योजना है। इसमें जिले के बिहारशरीफ व हिलसा समेत सूबे के 40 निबंधन कार्यालयों में तैयारी अंतिम चरण में है। अब कातिबों से कागज बनवाने की निजात मिलेगी। कार्यालय में स्थापित कम्प्यूटर ही डीड तैयार करेगा। अभी से ही कम्प्यूटर के सॉ‌फ्टवेयर की जांच शुरू कर दी गयी है। शर्त यह कि निबंधन के समय वही मो...