बिहारशरीफ, जून 22 -- पहल : अब प्रखंड स्तर पर ही छात्रों को मिलेगी उच्च शिक्षा जिले के 4 नए डिग्री कॉलेजों में नामांकन की चल रही प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू हो जाएंगी नये कॉलेजों में कक्षाएं छात्रों को जिला मुख्यालय के चक्कर से मिल जाएगी मुक्ति फोटो: 22 शेखपुरा 02 - घाटकुसुंभा का डिग्री कॉलेज, जहां नामांकन प्रक्रिया है जारी। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के छात्र-छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा की राह अब और भी आसान हो गई है। राज्य सरकार की प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज की घोषणा के अनुरूप जिले के चार प्रखंडों चेवाड़ा, घाटकुसुंभा, शेखोपुरसराय और अरियरी में डिग्री कॉलेजों की शुरुआत कर दी गई है। इन कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया चल रही है और एक जुलाई से नियमित कक्षाओं का संचालन भी शुरू हो जाएगा। यह भी पढ़ें- मुसेपुर में एक जुलाई से होगा डि...