नई दिल्ली, जुलाई 3 -- हुंडई मोटर इंडिया जुलाई में अपनी प्रीमियम हैचबैक i20 पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। इस महीने इस कार को खरीदने पर 45,000 रुपए तक का फायदा मिलेगा। कंपनी ने पिछले महीने इसकी कीमत में 0.74% या 6,700 रुपए तक की बढ़ोतरी भी की है। ऐसे में ये डिस्काउंट इस कार को सस्ते में खरीदने का मौका दे रहा है। पहले इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5,99,000 रुपए थी, जो 700 रुपए के इजाफे के साथ 5,99,700 रुपए हो गई है। वहीं, कंपनी ने i20 मैग्ना पेट्रोल-ऑटोमैटिक वैरिएंट के कंटीन्यूअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन (CVT) को बंद कर दिया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला, मारुति बलेनो, टोयोटा ग्लैंजा और टाटा अल्ट्रोज से होता है। यह भी पढ़ें- इस कंपनी की कारों की खरीदने की ऐसी मची लूट, 6 महीने में ही रिकॉर्ड बना डाला हुंडई i20 फेसलिफ्ट के फीचर्स और स्पेसिफिके...