पहले BRICS, अब BIMSTEC... बांग्लादेश ने फिर बनाई भारत से दूरी
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित होने जा रही क्षेत्रीय संगठन BIMSTEC (बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कॉर्पोरेशन) के गृह मंत्रियों की पहली ऐतिहासिक बैठक से बांग्लादेश ने अपने गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद को दूर रखने का फैसला किया है। भारत और बांग्लादेश के बीच जारी राजनयिक खिंचाव के बीच ढाका की ओर से एक वरिष्ठ नौकरशाह इस बैठक में बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय के वरिष्ठ सचिव मंजूर मोर्शेद चौधरी 13 अक्टूबर (मंगलवार) को नई दिल्ली में होने वाली इस उच्चस्तरीय बैठक में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।रिश्तों में तल्खी और कूटनीतिक दूरी अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद से ही भारत और बांग्लादेश के संबंधों में ठंडापन आया हुआ है। इससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.