मुंबई, दिसम्बर 23 -- BMC Elections: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव से पहले महायुति गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के बीच सहमति अब तक नहीं बन पाई है। हालांकि, BJP ने शिवसेना के लिए नया सीट फॉर्मूला पेश किया है,जिसके तहत उसे अब 90 सीटों का ऑफर दिया गया है लेकिन यह प्रस्ताव भी शिवसेना को कम लग रहा है। सूत्रों के अनुसार उप मुख्यमंत्री शिंदे करीब दो दर्जन सीटों की और मांग कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, गठबंधन की पहली बैठक में शिंदे गुट की शिवसेना ने 125 सीटों की मांग रखी थी, जबकि BJP ने तब केवल 52 सीटें देने का प्रस्ताव दिया था। हालांकि, सोमवार देर रात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ हुई अहम बैठक के बाद BJP ने सीटों की संख्या बढ़ाते हुए 90 कर दिया। बा...