नई दिल्ली, जनवरी 8 -- दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में भगवा झंडा लहराने और सत्ता का स्वाद चखने के लिए केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने साथी दल और राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी AIADMK पर दबाव बढ़ा दिया है। इसी के तहत भाजपा ने पहली बार AIADMK के सामने अनोखी शर्त रखी है। एक बड़े बदलाव और अहम सियासी घटनाक्रम के तहत BJP ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले अपने गठबंधन सहयोगी AIADMK के साथ बातचीत में एक बड़ा और असामान्य कदम उठाया है। पार्टी ने सिर्फ सीट बंटवारे तक सीमित न रहते हुए, चुनाव बाद सरकार बनने की स्थिति में कैबिनेट में हिस्सेदारी की औपचारिक मांग रखी है। यह एक ऐसी मांग है जो सीट-बंटवारे से कहीं आगे तक जाती है और राज्य की राजनीतिक परंपराओं को हिला सकती है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार देर रात दिल्ली में हुई ...