बस्ती, जनवरी 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। बड़ेवन स्थित यातायात पुलिस चौकी पर गुरुवार को नि:शुल्क हेलमेट वितरण का आयोजन किया गया। सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी, सीओ यातायात प्रदीप कुमार त्रिपाठी और यातायात प्रभारी अवधेश त्रिपाठी ने कैंप का शुभारंभ किया। एस्प्रा जेम्स एंड ज्वैलस के सहयोग से निःशुल्क हेलमेट दिया गया। इस दौरान सीओ सिटी ने लोगों से संवाद भी किया। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि सभी दोपहिया वाहन चालक अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें तथा यातायात नियमों का पालन करें। जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और अमूल्य जीवन की रक्षा हो सके। मनीष अग्रवाल ने कहा कि व्यवसाय के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी पूरी निष्ठा से निभाया जाना चाहिए। इस कार्य में जनसहयोग बहुत जरूरी है। हेलमेट पहनना केवल कानूनी दायित्व नहीं बल्कि जीवन की ...