मऊ, अगस्त 30 -- मऊ, संवाददाता। नगर के अलीनगर की रहने वाली प्रीति गुप्ता ने पहले ही प्रयास में यूजीसी नेट-जेआरएफ (असिस्टेंट प्रोफेसर) परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। प्रीति गुप्ता के पिता शिवशंकर गुप्ता अलीनगर में आटा चक्की चलाते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद, उन्होंने अपनी बेटी की शिक्षा और सपनों को हमेशा प्राथमिकता दी। प्रीति ने भी अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत की। प्रीति ने बनारस से मास्टर्स की पढ़ाई के दौरान ही की तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यह प्रतिष्ठित परीक्षा सफलतापूर्वक क्वालीफाई की, जिससे यह साबित हुआ कि बड़े संसाधनों से अधिक महत्वपूर्ण कड़ी मेहनत और समर्पण है। यह भी पढ़ें- Mau News: यूजीसी नेट जेआरएफ में मऊ के अन...