नई दिल्ली, मई 27 -- फूड और बेवरेजेज इंडस्ट्री से जुड़ी एक छोटी कंपनी वेगोरामा पंजाबी अंगीठी की शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत हुई है। वेगोरामा पंजाबी अंगीठी के शेयर पहले ही दिन अपने IPO प्राइस से 61 पर्सेंट उछल गए हैं। आईपीओ में वेगोरामा पंजाबी अंगीठी के शेयर का दाम 77 रुपये था। कंपनी के शेयर पहले ही दिन 124 रुपये पर जा पहुंचे हैं। वेगोरामा पंजाबी अंगीठी के आईपीओ पर 35 गुना से ज्यादा दांव लगा था। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 20 मई को खुला था और यह 22 मई तक ओपन रहा। 53% फायदे पर लिस्टिंग, फिर लगा अपर सर्किटवेगोरामा पंजाबी अंगीठी के शेयर बुधवार को 53 पर्सेंट फायदे के साथ 118.10 रुपये पर बाजार में लिस्ट हुए। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 77 रुपये था। लिस्टिंग के ठीक बाद वेगोरामा पंजाबी अंगीठी के शेयर 5 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 124...