नई दिल्ली, मई 29 -- एक छोटी कंपनी क्यू लाइन बायोटेक लिमिटेड की शेयर बाजार में जबरदस्त शुरुआत हुई है। क्यू लाइन बायोटेक के शेयर बंपर फायदे के साथ बाजार में लिस्ट हुए हैं। लिस्टिंग पर ही क्यू लाइन बायोटेक के शेयरों ने निवेशकों को हर शेयर पर 109 रुपये का फायदा करा दिया है। क्यू लाइन बायोटेक के शेयर शुक्रवार को 31 पर्सेंट से अधिक के प्रीमियम के साथ 452 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 343 रुपये था। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 21 मई को खुला था और यह 25 मई तक ओपन रहा। लिस्टिंग के बाद और उछल गए क्यू लाइन बायोटेक के शेयरजबरदस्त लिस्टिंग के बाद क्यू लाइन बायोटेक लिमिटेड (Q-Line Biotech Limited) के शेयरों में और तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर उछाल के साथ 460 रुपये पर पहुंच गए। यानी, 343 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुका...