नई दिल्ली, जुलाई 21 -- Millworks Technologies IPO: मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज ने शेयर बाजार में एंट्री करते ही लोगों को मालामाल कर दिया है। कंपनी की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री हुई है। मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज के शेयर मंगलवार को BSE में 90 पर्सेंट के फायदे के साथ 628.90 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 331 रुपये था। मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज का आईपीओ दांव लगाने के लिए 14 जुलाई को खुला था और यह 16 जुलाई तक ओपन रहा। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 160 करोड़ रुपये तक का था। लिस्टिंग के बाद शेयरों ने मचाया और धमाल90% फायदे वाली लिस्टिंग के बाद मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज के शेयरों में और तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर शानदार लिस्टिंग के ठीक बाद 5 पर्सेंट और चढ़कर 660.30 रुपये पर पहुंच गए हैं। यानी, कंपनी के शेयरों ने बाजार में उतरते ही...