नई दिल्ली, जून 8 -- एक छोटी कंपनी मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड की शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत हुई है। मेरिट्रोनिक्स के शेयरों ने निवेशकों का पैसा पहले ही दिन दोगुना कर दिया है। मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के शेयर सोमवार को BSE में 90 पर्सेंट के फायदे के साथ 283.10 रुपये पर लिस्ट हुए। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 149 रुपये था। मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड का आईपीओ दांव लगाने के लिए 1 जून को खुला था और यह 3 जून तक ओपन रहा। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 70 करोड़ रुपये तक का था। पहले ही दिन दोगुना हो गया निवेशकों का पैसालिस्टिंग के ठीक बाद मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड (Merritronix Limited) के शेयर 5 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 297.25 रुपये पर पहुंच गए। IPO में मेरिट्रोनिक्स के शेयर का दाम 149 रुपये था। यानी, आईपीओ प्राइस के मुकाबले मेरिट्रोनिक्स के शेयर पहले ही दिन...