पहले हर जिले में एक माफिया था, अब वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट है; राजनाथ ने CM योगी की तारीफ की
लखनऊ, मई 30 -- लखनऊ में 19 करोड़ रुपये की लागत से 2 एकड़ से अधिक क्षेत्र में निर्मित नौसेना शौर्य वाटिका (नौसेना शौर्य संग्रहालय के द्वितीय चरण) का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होने मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। उन्होने कहा कि पहले यूपी वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया के नाम से जाना जाता था। अब यूपी बदल चुका है। सीएम योगी की कोई सानी नहीं। उन्होंने यहां के बिगड़े हुए लॉ एंड ऑर्डर को जिस तरह से संभाला, वह काबिले तारीफ है। सीएम योगी ने यूपी की छवि को वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट के रूप में पेश की। पहले यहां आने से इन्वेस्टर्स डरते थे।नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन रक्षा मंत्री ने कहा कि नौसेना शौर्य वाटिका में लगाए गए सारे युद्धपोत और हथियार एकदम ओरिजिनल हैं। यह पार्क कोई साधारण पार्क स्थल नहीं है। यह हमारे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.