देहरादून, मार्च 31 -- एक महिला ने पहले से बिके हुए और कोर्ट के आदेश पर किसी अन्य व्यक्ति के नाम पंजीकृत हो चुके मकान का दोबारा बैनामा कर बुजुर्ग दंपति से 42.50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने न्यायालय की शरण ली। एसीजेएम द्वितीय न्यायालय के आदेश पर कैंट कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अनारवाला, नयागांव निवासी रंजू थापा ने न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि एक परिचित के माध्यम से उनकी मुलाकात जैंतनवाला निवासी नीता गुरुंग से हुई थी। नीता ने घंघोड़ा स्थित अपना मकान 42.50 लाख रुपये में बेचने की डील की। सभी कागजात सही बताकर और विश्वास में लेकर नीता ने 22 अगस्त 2025 को रंजू थापा के नाम मकान का बैनामा कर दिया और पूरी रकम ले ली। धोख...