नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- UP News: हावड़ा-दिल्ली रूट पर यूपी के प्रयागराज में करछना के पास पचदेवरा इलाके में बुधवार शाम ट्रेन की चपेट में आने में चार यात्रियों की मौत हो गई। कालका एक्सप्रेस के चालक ने रेलवे ट्रैक पर एक शव देखकर ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक दिया, जिसके बाद ट्रेन से नीचे उतरे यात्रियों में से चार लोग दूसरी लाइन पर आई पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। यात्रियों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को भी रोकना पड़ गया। सूचना जीआरपी और अन्य अधिकारियों को दी गई। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी के अनुसार, ट्रेन संख्या 12312 कालका मेल प्रयागराज जंक्शन से बुधवार शाम 5:26 बजे रवाना हुई थी। करछना स्टेशन के आगे पचदेरवा के पास कालका मेल के लोको पायलट ने ट्रैक पर ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.