प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 19 -- महेशगंज थाना क्षेत्र के बसनी का पुरवा झींगुर गांव निवासी योगमणि मिश्रा ने पुलिस को तहरीर दी। 17 सितम्बर की सुबह करीब नौ बजे गांव की महिला के निधन पर उसके घर होकर लौट रहा था। तभी गांव के ही विपिन मिश्रा उसकी मां माया देवी गालियां और जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ा लिया। दोनों ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ डंडे से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि चार अगस्त को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में दुघर्टना होने के चलते हाथ का ऑपरेशन हुआ। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.