नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी स्विगी का घाटा सितंबर 2026 तिमाही में एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले कम हुआ है। स्विगी को चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 922 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि के दौरान स्विगी को 1092 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इधर, स्विगी के शेयरों के बुरे हाल हैं। कंपनी के शेयर गुरुवार को 52 हफ्ते के नए निचले स्तर 207.75 रुपये पर पहुंच गए। हालांकि, BSE में कारोबार के आखिर में स्विगी के शेयर 5 पर्सेंट टूटकर 211.30 रुपये पर बंद हुए। कंपनी के शेयर अपने आईपीओ प्राइस से नीचे चल रहे हैं। 7571 करोड़ रुपये रहा कंपनी का रेवेन्यूचालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में स्विगी (Swiggy) को ऑपरेशंस से मिला रेवेन्यू सालाना आधार पर 36.1 पर्सेंट बढ़कर 7571 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहल...