ललितपुर, अक्टूबर 3 -- ललितपुर। कोतवाली तालबेहट क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सुनौरीखेरा निवासी दंपति ने पहले साथ में भोजन किया। इसके बाद उनके बीच बात बिगड़ गयी। दोनों एक दूसरे से उलझ गए और जमकर गाली गलौज होती रही। इस दौरान आक्रोशित पति ने अपनी पत्नी की जान ले ली। ग्राम सुनौरीखेरा निवासी राम कृपाल यादव और उनकी पत्नी गीता यादव की शादी के बीस वर्ष हो गए थे। दोनों के बीच कई बार झगड़े हुए लेकिन इतनी आगे बात कभी नहीं बढ़ी। शुक्रवार रात करीब आठ बजे रामकृपाल ने पत्नी और बच्चों के साथ खाना खाया फिर अपने कमरे में चला गया। उसके दोनों बच्चे खेत पर फसल की देखभाल के लिए चले गए। लगभग एक से डेढ़ घंटे बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। यदि आस पास के लोगों की मानें, तो दोनों ने एक दूसरे के साथ जमकर गाली गलौज की। पति ने पत्नी को बुरी तरह पीटा और धारदार हंस...