गांधी नगर, जनवरी 8 -- गुजरात की भरूच जिला पुलिस ने एक स्थानीय महिला को फर्जी निकाहमाने के जरिए यूके भेजने के मामले का खुलासा करते हुए इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस पूरे मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब रिकॉर्ड में महिला के पति के तौर पर दिखाए गए शख्स ने कथित तौर पर पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद इस बारे में पुलिस से शिकायत कर दी। दरअसल यूके में रहने वाले इसी शख्स ने एक महिला को जाली मैरिज सर्टिफिकेट के जरिए अपनी पत्नी बताया और डिपेंडेंट वीजा पर उसे यूनाइटेड किंगडम में एंट्री दिलाने में मदद की थी। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार इस बारे में भरूच जिले के वालन गांव के रहने वाले रिजवान मेडा ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन दिनों यूके में रहने वाले रिजवान ने पिछले साल अक्तूबर में जिला पुलिस स...