भागलपुर, अप्रैल 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। ट्रेड लाइसेंस शाखा प्रभारी राकेश भारती ने बताया कि 31 मार्च तक शहर में व्यवसायिक प्रतिष्ठान चलाने वाले लोगों को ट्रेड लाइसेंस बनाने के लिए विशेष शिविर लगाया गया था और इस दौरान सर्वे कर लोगों से लाइसेंस बनवाने का आग्रह किया जा रहा था। अब उक्त अवधि समाप्त होने के बाद निगम की ओर से जारी सर्वे के दौरान जिन लोगों के पास ट्रेड लाइसेंस नहीं पाया गया, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बिना ट्रेड लाइसेंस व्यावसायिक प्रतिष्ठान चलाने वालों को पहले वार्निंग नोटिस दिया जाएगा, इसके बाद भी अगर लोगों ने लाइसेंस नहीं बनवाया तो उन्हें लाल नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद प्रतिष्ठान को सील कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उनके विरुद्ध भारी जुर्माना की भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऐसे लोग जिन लोगों...