मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में समर्थ पोर्टल के माध्यम से पहले छोटे स्तर के कोर्सेज में नामांकन लिए जाएंगे। लॉ व वोकेशनल कोर्सेज से नामांकन की प्रक्रिया की जाएगी।विवि प्रशासन के अनुसार समर्थ पोर्टल से स्नातक में नामांकन को लेकर सारी प्रक्रिया पूरी है, लेकिन ऑनलाइन आवेदन लेने को लेकर अबतक कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। अधिकारियों के अनुसार स्नातक के नामांकन में नए कोर्स, कॉलेज की मैपिंग समेत अन्य तरह की अभी भी समस्याएं हैं, जिसका समाधान नहीं हो सका है। स्नातक में विद्यार्थियों की संख्या भी कफी रहती है। एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का नामांकन समर्थ पोर्टल के माध्यम से होना अभी भी चुनौती है। यह भी पढ़ें- कल जारी हो सकता है स्नातक नामांकन का शेड्यूल ऐसे में विवि छोटे स्तर पर नामांकन समर्थ पोर्टल पर लेकर ...