प्रयागराज, जून 12 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। घूरपुर थानाक्षेत्र के दिवरिया गांव के बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी से पूर्व परिचित दंपती ने पहले जरूरत बताकर करीब 36 लाख रुपये उधार लिया, अब रुपये वापस मांगने पर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर में घुसकर मारपीट करने के साथ ही दोबारा रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस दंपती और दस अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।कारोबारी विमलेश गौतम की तहरीर के मुताबिक, प्रतापगढ़ के मूल निवासी एवं वर्तमान पता एलनगंज प्रयागराज के भट्ठा कारोबारी धीरेंद्र गिरी से करीब आठ साल से दोस्ती व पारिवारिक घनिष्ठता रही। यह भी पढ़ें- छेड़छाड़ और घर में घुसकर हमला के मामले में मुकदमा आरोप है कि कुछ साल पहले धीरेंद्र गिरी ने बहन की शादी में जरूरत के नाम पर विमलेश से दस लाख र...