कोडरमा, अप्रैल 27 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। डीवीसी हाइडल की बैठक प्रशिक्षण केंद्र में सोमवार को आयोजित की गई। इसमें डीवीसी सीएसआर के तहत वीडेक (ग्रामीण विकास सलाहकार समिति) के सदस्यगण शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से डीवीसी केटीपीएस केटीपीएस के चीफ इंजीनियर संजय कुमार, डीजीएम सीएसआर फ्रेंसिक हेम्ब्रम, सहायक उप प्रबंधक कौशिक कुमार समेत डीवीसी के कई पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में चंदवारा व जयनगर प्रखंड के 24 पंचायतों के मुखिया, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, जिला परिषद सदस्य शामिल हुए। पिछली बैठक में लिए गए फैसले का अनुपालन नहीं किये जाने को लेकर सदस्यों को बैठक का बहिष्कार किया गया। मुखिया श्यामदेव यादव ने बताया कि विगत पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में डीवीसी सीएसआर द्वारा एक करोड़ 28 लाख का बजट रखा गया था, जबकि इस वर्ष घटाकर 97 लाख रखा गय...